पटना: नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री जनक राम को बीजेपी संगठन से छुट्टी मिल गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उन्हें महामंत्री पद से छुट्टी दे दी है। जनक राम की जगह पूर्व विधायक बेबी कुमारी को महामंत्री बनाया गया है। गौरतलब है कि नीतीश कैबिनेट में जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। संगठन में नये फेरबदल में प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी को महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि विधायक अनिल राम को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी