- रोहतास जिले के डेहरी में एक सख्स से लोन की किस्त ना चुकाने की एवज में डिफॉल्टर घोषित कर मकान को सीज कर दिया है
राष्ट्रनायक न्यूज।
रोहतास (बिहार)। दरसल जिले के डेहरी ऑन सोन के बिरंन बीघा के रहने वाले अजय चंद्रा ने 2016 में SBI डेहरी की शाखा से इंडस्ट्री के नाम पर 99 लाख का लोन सेंशन कराया था पर कई साल बीत जाने के बाद लोन की राशि बढ़कर 1 करोड़ 15 लाख रुपये हो गई इस दौरान बैंक के अधिकारियों ने बार बार लोन चूकता करने लिए नोटिस भी भेजा पर अजय चंद्रा ने एक रुपये भी बैंक में जमा नही किया। वही लोन की राशि को रिकवर करने के लिए आज पटना से SBI की टीम व मैजिस्ट्रेट के रूप में डेहरी CO- अनामिका कुमारी अपने दल बल के साथ उनके आवास पहुची और घर मालिक को बुलाने लगी तो घर मालिक घर से बाहर नही निकले कड़ी मसकत करने के बाद वो घर से बाहर निकले और हाथ पैर पड़ने लगे लेकिन SBI की टीम ने सारा सामान बाहर कर दी। बैंक के अधिकारी ने बताया कि अजय चंद्रा ने इंडस्ट्री बैठाने के नाम पर एसबीआई बैंक से एक करोड़ 15 लाख रुपये की लोन लिए थे जो अभी तक नही चुका पाए इस लोन का ग्रांटर ग्रीस चंद्रा है और जमीन की मालकिन सुनीता सिन्हा है। पटना SBI के सहायक महाप्रबधक ब्रज किशोर ने बताया की 2016 से लोन लिए हुए थे जो अभी एक रुपये भी लोन चुकता नही कर सके जो की बैंक के 6 महीने से रिमांडर करने के बाद भी नही जमा कर सके इसी कड़ी में आज इस मकान को शील करना पड़ रहा है अगर 30 दिनों के अंदर बैंक का पूरा पैसा जमा करते है तो इनको ये मकान मिल जाएगा।



More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन