पटना: बिहार में शनिवार को करीब तीन लाख लोगों को टीका लगाया गया। कोविन पोर्टल पर रात आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार यह टीकाकरण राज्य के 2715 केंद्रों पर किया गया। टीका लगवाने वाले 299087 लोगों में से 18 से 44 आयु वालों की संख्या 188269 रही। सबसे ज्यादा टीकाकरण पटना में हुआ। बिहार में अगले छह माह में छह करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीका उपलब्ध होने के बाद राज्य में टीकाकरण का आंकड़ा सुधरने लगा है। शुक्रवार को बिहार 24 घंटे में टीका लगाने के मामले में पूरे देश में नंबर-वन रहा था। वहीं शनिवार को भी यह आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचा। रात आठ बजे तक पटना में 42552 लोगों को टीका लगा। जबकि मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा में भी आंकड़ा 15 हजार से अधिक रहा। सबसे कम 137 टीका वैशाली में लगा। जबकि कैमूर में 323, बांका में 766 लोगों को ही टीका लगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग