पटना (बिहार)। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि लालूजी जन-जन के नेता हैं। वे गरीब, पीड़ित और अभिवंचितों की आवाज हैं। इन वर्गों के अधिकार की रक्षा के लिए उनका जीवन समर्पित है। ये बातें उन्होंने रविवार को राजद कार्यालय में पार्टी के दो दिवसीय रजत जयंती समारोह के पहले दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने सभी पार्टीजनों को बधाई देते हुए कहा कि 25 वर्षों में आप सब ने पार्टी के विचार, अपनी मेहनत और आमजन के विश्वास के बल पर राजद को नंबर-1 पार्टी बनाया। सोमवार को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में 11 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का वर्चुअल संबोधन होगा।
उन्होंने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। यहां सभी को मान-सम्मान मिलता है। तेजस्वी ने पार्टीजनों का आह्वान किया कि लालू जी के विचारों को ध्यान में रखकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष करें। कहा कि आपकी सरकार बनेगी तो सबको सम्मान और अधिकार मिलेगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू जी ने राजद को एक मिशन पर चलने वाला दल बनाया है। यह बिहार तथा राजद के लोगों के लिए अभिमान की बात है। 2021 को परिवर्तन का साल बनाना है। यही हम सब के लिए रजत जयंती का संकल्प है।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राजनीति प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, डा. तनवीर हसन, सुरेश पासवान, महेश्वर सिंह, सुनील सिंह, प्रो. रामबली सिंह चन्द्रवंशी, शक्ति सिंह यादव, एज्या यादव, एजाज अहमद, सारिका पासवान, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, निर्भय अम्बेदकर, निराला यादव, भाई अरुण कुमार, मो. कारी सोहैब, अनिल कुमार साधु, प्रो. खालिद, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. उर्मिला ठाकुर, सुबोध कुमार यादव, चंदन कुमार चौधरी, देवमुनी सिंह यादव, महताब आलम, चन्देश्वर प्रसाद सिंह ने भी विचार रखे। संचालन आलोक कुमार मेहता ने किया। अंत में दिवंगत राजद के पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, विधान पार्षद सहित पार्टी के नेताओं के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष