राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने धर्म परिवर्तन के सवाल पर खुद को हिन्दू राजपुत बताया। गुरुवार की रात में सीतामढ़ी से लौटने के दौरान हाजीपुर में जमा खान ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से अगर कोई करता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।
मंत्री जमा खान का दावा है कि उनके राजपूत वंशज आज भी मौजूद में हैं, जिनसे उनका अभी भी पारिवारिक रिश्ता कायम है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने यह बात तब कही जब उनसे धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल पूछा गया था। जमा खान ने कहा है कि धर्म परिवर्तन जबरन नहीं कराया जा सकता। यह अपने मन से होता है। अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज हिन्दू थे। आज भी उनके खानदान के कई लोग राजपूत हैं। उन्होंने कहा कि यहां लड़ाई छिड़ी हुई थी। तब बगल के इलाके से जयराम सिंह और भगवान सिंह यहां आए थे। बाद में भगवान सिंह ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। वे मुसलमान हो गए। वह खानदान हम लोगों का है। बगल के सरैयां गांव में जयराम सिंह का परिवार है। उस खानदान के लोग पट्टीदार हैं। वहां आज भी हमारा आना-जाना होता है। हमारे पारिवारिक संबंध हैं।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी