मुंबई, (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की कीमतों में इजाफे ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने अब सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार को महंगाई के मोर्चे पर घेरना शुरू किया है। मुंबई में भी शनिवार को कांग्रेसी कार्यकतार्ओं ने कीमतों में इजाफे के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि, इस दौरान हादसा भी हो गया। मुंबई में कांग्रेसी कार्यकर्ता एक बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन बैलगाड़ी पर सवार होने की नेताओं में होड़ मच गई। सभी राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। बैलगाड़ी पर इतने लोग सवार हो गए कि यह भार सह नहीं पाई। सभी अचानक गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण