जयपुर, (एजेंसी)। भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि श के अंदर देश का कानून चलता है लेकिन राजस्थान में अंधा कानून चलता है। 2019-2020 के अपराध के आंकड़ों में दुर्भाग्य से राजस्थान पहले स्थान पर है। महिलाओं पर अपराध में राजस्थान पहले स्थान पर है, दलितों पर अपराध में राजस्थान दूसरे से पहले स्थान पर जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार का एक ही लक्ष्य है, सत्ता में बने रहना। इसकी वजह से ही उन्होंने सबको खुली छूट दे रखी है। इसी कारण राज्य के हालात इतने खराब हैं। 2020 तक महिलाओं से जो अत्याचार हुए हैं, उन मामलों में करीब 50 फीसदी वृद्धि हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की सरकार में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता है। राज्य में पीड़ित, शोषित और वंचितों की कोई नहीं सुनता है। इसी कारण से एक के बाद एक घिनौनी करतूते हुई हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था। उस समय राजस्थान की महिलाएं और बच्चियां कोरोना के साथ साथ ऐसे हैवानों से भी खुद को बचा रही थी। क्योंकि इनको बचाने वाली वहां की सरकार आंख और कान बंद करके बैठी हुई थी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण