शोसल साइट्स के जरिये आम जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को बताएं कार्यकर्ता : मंत्री
गोपालगंज (फुलवरिया)- वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कार्यकर्ता बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उक्त बातें बिहार सरकार के केबिनेट में समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बाजार स्थित हथुआ विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के आवास पर आयोजित वाट्सएप प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 20 व्यक्तियों का एक सोशलवाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिसका संचालन पार्टी के पंचायत अध्यक्ष करेंगे।उक्त ग्रुप के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के अलावे सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही प्रखंड अनुमंडल जिला प्रदेश व देश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को कार्यकर्ता देख व सुन सकेंगे।श्री सिंह ने कहा कि 21 लाख प्रवासी मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपए बिहार सरकार द्वारा भेजी गई है। वही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थीयों के खाते में एक एक हजार रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। अंत में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें।उन्होंने हिदायत दिया कि कार्यकर्ता किसी विरोधी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता का शिकायत नहीं करें। जनता के बीच केवल अपनी बातें रखनी है। प्रशिक्षण में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राम वरिष्ठ नेताओं दिनेश मिश्र मुन्ना राय पूर्व प्रखंड प्रमुख सह जिला सचिव दिनेश कुमार साहू हथुआ प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसादअति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार चौहान फुलवरिया प्रखंड अध्यक्ष परमानंद सिंह बबलू मिश्रा हथुआ विधानसभा के मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंह अमरेश कुंवर अखिलेश्वर यादव पंकज कुमार अल्ताफ हुसैन देवेंद्र राय परशुराम गुप्ता महावीर सिंह मोहन प्रसाद बद्री विशाल सिंह देवी राय अवधेश कुमार सहित अनेको ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष