प्रधानमंत्री का हस्ताक्षरित पत्र घर–घर तक पहुंचाना भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात–रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी
गोपालगंज (पंचदेवरी)- इन दिनों देश भर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से उनके संदेश को घर-घर पहुंचाने एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन में बताने के लिए भाजपा के कार्यकर्त्ता जुट गए हैं। इस अभियान के क्रम में भाजपा के जिला के उपाध्यक्ष पंचदेवरी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख एवं जीरादेई विधानसभा के प्रभारी रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने पंचदेवरी में मंडल भाजपा की। बैठक करने के उपरांत तथा लोगों से घर घर जाकर जन संपर्क करके पत्रक बांटने का काम किया। अभियान की शुरुआत में उपस्थित कार्यकर्ता साथियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हस्ताक्षरित पत्र घर-घर में पहुंचाना भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है । प्रधानमंत्री का पत्र बेहद प्रेरणादाई पत्र है। इस पत्र लोग पढ़कर उनकी बातों को समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस घर में प्रधानमंत्री के पत्र को दिया जा रहा है घर के लोग बड़े आदर सहित पत्र को ग्रहण कर रहे हैं और उसे सुरक्षित रख रहे हैं ।भाजपा उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि चाहे प्रवासी मजदूर हो अथवा गांव में रहने वाले गरीब मजदूर या फिर छोटे बड़े व्यवसाई सब के हितों का ख्याल मोदी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में प्रत्येक गरीब के खाते में पैसा, प्रत्येक परिवार को गैस का चूल्हा, आदि हर प्रकार की व्यवस्था सरकार द्वारा भली-भांति की गई है। इसीलिए प्रधानमंत्री के पत्र को उत्सुकता से लोग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर सप्त ऋषि बनाए गए हैं। भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। दो दो लोगों की टोली प्रत्येक परिवार में जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि का पत्रक और प्रधानमंत्री का पत्र दे रहे हैं । यह अभियान 30 जून तक चलेगा, लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। इस बैठक में सभी शक्ति केंद्रों के प्रमुख सह प्रमुख शामिल हुए। जिसमें प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रत्येक परिवार से संपर्क करने की व्यापक रणनीति बनाई गई। सप्त ऋषि के माध्यम से घर-घर में संपर्क करने के लिए सबको जिम्मेवारी दी गई है। 11 जून को भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,12 जून को मंडल स्तर पर अभियान शुरू किया गया और 14 जून से बूथ स्तर पर इस अभियान की घर-घर में शुरुआत की जाएगी। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, महामंत्री दीपक बरनवाल संतोष यादव, राहुल कुमार , राम अयोध्या कुशवाहा ,संजय मिश्रा, अमरेंद्र ठाकुर ,मोती चंद शाह ,महेश्वर प्रसाद ,जूना पांडे,अनिल कुशवाहा, राकेश कुमार, शिवम मिश्रा, नवनीत मिश्रा, इमरान आलम, रमेश मिश्रा, नंदलाल सिंह कुशवाहा, शिव तिवारी, रामविलास राम, बृज नारायण सिंह, खेदन यादव, शशिकांत राम ,धनंजय पासवान, राजा मिश्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। सिकटिया शक्ति केंद्र के पंचदेवरी गांव से अभियान को शुरू किया गया ,जो पंचदेवरी के सभी 80 बूथों पर बूथ अध्यक्षों सप्त ऋषि के सदस्यों तथा शक्ति केंद्र के प्रमुख और सह प्रमुख के द्वारा चलाया जाएगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष