चंडीगढ़, (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस में जारी अंर्तकलह समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा ही मेरे काम को सराहा है। हमारी विपक्षी पार्टी ‘आप’ ने पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को सराहा है। चाहे वो 2017 से पहले बेअदबी, ड्रग्स, किसानों का मुद्दा, भ्रष्टाचार और बिजली कटौती रहा हो या फिर आज के समय जैसे मैं ‘पंजाब मॉडल’ को पेश करता हूं।
उन्होंने कहा कि यह साफ है कि हकीकत में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे है कि वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच घमासान जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आलाकमान ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन अभी तक कोई बात नहीं बन पाई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कांग्रेस आलाकमान नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीटों से परेशान है और उन्हें अनुशासन में रहने की नसीहत दे सकती है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण