नयी दिल्ली, (एजेंसी)। संसद के मॉनसून सत्र की शुरूआत से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि इन अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब कांग्रेस सूत्रों के हवाले से एक जानकारी सामने आई। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा में पार्टी नेता के पद में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। कहा जा रहा था कि कांग्रेस मॉनसून सत्र की शुरूआत से पहले लोकसभा से नेता प्रतिपक्ष के पद पर मौजूद अधीर रंजन चौधरी को हटा सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मनीष तिवारी और शशि थरूर का नाम चलने लगा। कहा गया कि अधीर रंजन चौधरी के स्थान पर इन नेताओं में से किसी एक को जिम्मेदारी मिल सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता के पद में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेस में राहुल गांधी का नाम सबसे आगे था। हालांकि वह इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण