बिहार में मानसून ने दी दस्तक, किसानों के तन-मन हुए पुलकित
बिहार में मौसम विभाग के पूर्वानुमा के अनुसार मानसून ने दस्तक दे दी है। भागलपुर में मानसून ने सबसे पहले दस्तक दी है। मौसम विभाग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। मॉमसून की पहली बारिश से जहां किसानों के तन-मन पुलकित हो गये है वहीं आम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र कि माने तो साउथ-वेस्ट मॉनसून की बिहार में इंट्री हुई है। भागलपुर के रास्ते मानसून बिहार में प्रवेश किया है। अगले 24 घंटे में बिहार के कई इलाकों में मानसून की जोरदार बारिश हो सकती है। इस बार बिहार में मानसून सही समय पर बिहार आया है। पिछले साल मानसून की एंट्री बिहार में काफी देर से हुई थी। हालांकि इस बार इसने यहां आने का रास्ता बदल लिया है। पश्चिम बंगाल से किशनगंज और पूणिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाला मानसून इस बार पहले जमशेदपुर पहुंचा और फिर वहां से भागलपुर पहुंच गया भागलपुर में दो दिनों तक रहने के बाद मानसून पूर्णिया, कटिहार व आसपास के इलाके होते हुए पूरे बिहार में फैल जाएगा। दरअसल, बंगाल से पूर्णिया के रास्ते आने वाला मानसून इस रूट में कमजोर पड़ गया था। वरना दो से तीन दिन पहले ही मानसून बिहार में प्रवेश कर जाता। हालांकि आज भी बिहार में कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, पटना, सारण सहित कई जिलों में बारिश भी हुई है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग