राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर स्थित राजेन्द्र स्टेडियम में सात आयुक्त पुलिस लाइन के मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारण एसपी संतोष कुमार ने हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सारण एसपी एवं पुलिस लाइन के मेजर सह डीएसपी मनोज कुमार सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले भर कुछ चयनित पुलिस पदाधिकारियों सहित सिपाहियों को उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रसस्ति पत्र भेंटकर सारण डीएम व एसपी के द्वारा सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सारण एसपी संतोष कुमार ने सभी पुलिसकर्मियो को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह पुलिस हमेशा विकट परिस्थितियों में डट का अपना काम बखूबी करती है, जैसे आज भी जल जमाव के बीच झंडोतोलन का कार्य काफी जोश व जुनून के साथ किया गया। उसी तरह से आगामी पंचायत चुनाव में भी सभी पुलिस के जवानों से यह उमीद की जाती है कि सभी अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निर्वहन करके पंचायत चुनाव भी सारण में शांतिपूर्ण तरीके से संम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता देंगे। वहीं पुलिस एसोसिएशन कार्यालय पर भी अध्यक्ष उत्तम कुमार पासवान के द्वारा झंडोतोलन किया गया।



More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली