भागलपुर: भागलपुर जिले के नवगछिया के पास रिंग बांध टूटने से क्षेत्र में तबाही मची हुई। गोपालपुर और इस्माईलपुर के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग सुरक्षित स्थान में शरण ले रहे हैं। रिंग बांध टूटने से एन एच 31 पर खतरा मंडराने लगा है। बांध टूटने से बाढ़ का पानी डिमाहा काटी धार,मालपुर,लक्ष्मीपुर, गोसाइगांव सहित कई गांवों में प्रवेश करने लगा है। इन क्षेत्रों में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।
रिंग बांध टूटने के बाद पानी का दबाब बढ़ने से परबत्ता और इस्माइलपुर ले बीच दो पुलिया टूट गया है। जिससे सड़क सम्पर्क भंग हो गया। गोसाइगाव बांध पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से भागलपुर जिले का 220 स्कूल बाढ़ के पानी से घिर गया है। इन स्कूलों में पठन-पाठन का कार्यक्रम बंद कर दिया है। लंबे समय बाद प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई तो शुरू हुई। लेकिन बाढ़ और कोरोना के डर से बच्चों की उपस्थिति कम रही। कई स्कूलों में एक भी बच्चे नहीं पहुंचे।
बरियारपुर के पास पटरी धंसने के चलते भागलपुर से जमालपुर के बीच ट्रेनों का परिचालन सोमवार को तीसरे दिन भी ठप रहा। विक्रमशिला सहित अन्य ट्रेनों को बांका होकर चलाया जा रहा है। इसके अलावा सुल्तानगंज से सबौर तक एनएच 80 पर कई जगहों पर पानी बहने से सड़क मार्ग से भी आवागमन बंद है। ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कों पर पानी बह रहा है। कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है।



More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग