राष्ट्रनायक न्यूज।
रोहतास (बिहार)। धू-धू कर जलते इस घर की तस्वीरें देखकर आप समझ तो गए ही होगे कि किसी दलित का घर जल रहा है। भारत में दलितों पर बर्बरता की ऐसी तस्वीरें अक्सर देखने को मिल ही जाती हैं। एक दलित परिवार का आशियाना देखते ही देखते हुए राख का ढेर हो गया। और ये सब हुआ है सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार के बिहार में।
रोहतास ज़िले के धनकडां गांव में वारदात
बिहार के रोहतास ज़िले से महज़ 6 किलोमीटर दूर है धनकडां गाँव, इस गाँव में जातिवादी गुंडों ने बस्ती पर खूब क़हर बरसाया। आरोप है कि गाँव के रहने वाले यादवों ने चमारों की बस्ती में घुसकर ना सिर्फ़ लोगों से मारपीट की बल्कि एक दलित का घर भी जला दिया। इस वारदात में एक मासूम बच्चे का पैर जल गया। परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
बिहार BSP अध्यक्ष ने किया दौरा
बिहार बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल किशोर विवेक पीड़ित परिवार से मिलने धनकडां गाँव पहुँचे। उन्होंने दलित बस्ती में सुरक्षा मुहैया कराने के साथ-साथ दोषियों पर सख़्त एक्शन की माँग की। कुणाल इस दौरान नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा।
बहुजन एकता के ख्वाब पर चोट
इन तस्वीरों से एससी-एसटी और ओबीसी की एकता को भी ठेस पहुँचती है। ऐसे में समस्त ओबीसी समाज को भी ये सोचना होगा कि वो दलितों पर अत्याचार करके अपनी ग़ुलामी का रास्ता ही साफ़ कर रहे हैं क्योंकि ब्राह्मणवादी उन्हें इस्तेमाल कर रहे हैं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन