राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के फेफना विधानसभा के प्रत्यासी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं बलिया विधानसभा के प्रत्यासी यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के लिये प्रचार में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बिहार भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रामाकांत सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, फेफना विधानसभा प्रवासी श्रीनिवास सिंह, किसान मोर्चा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन सिंह, सारण जिला भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय उर्फ चौधरी बाबा के साथ चितबड़ागांव, सिंघाचवर,मिढा, फेफना, आदि शक्ति केन्द्र में बैठक हुआ, इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता रामाकांत सिंह सोलंकी ने जनता से कहा कि यूपी में सभी वर्गों का पूरा पूरा सम्मान मिल रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में खासकर कोरोना काल मे गरीब एवं मध्य वर्ग के लोगो केन्द्र सरकार द्वारा अनाज के साथ रिफाइन, नमक दिया है, गरीबो जो ख्याल रखे है उसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है, यूपी के महिलाओं ,लड़कियो जो सुरक्षा योगी सरकार से मिला है देश की आधी आबादी खुलकर योगी जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिये कमर कस लिया हैं, केंद सरकार के प्रधानमंत्री मोदी जी के सभी योजनाओं को यूपी में मुख्यमंत्री जी द्वारा लागू किया है। बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग खासकर आम जनता भ्रस्टाचार मुक्त सरकार एवं अमन चैन चाह रही है। में गरीबो को पक्का मकान, बृद्ध पेंशन, विकलांग, विधवा पेंशन प्रति माह 1 हजार रुपया मिल रहा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के एकवारी,पिपरा में जन संबाद कार्यक्रम में कहा कि यूपी में जात की नही जमात की सरकार बनाने की जनता से अपील करते हुए कहा कि अयोध्या के साथ साथ मथुरा का भी विकाश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया जा रहा है। इन सभी कार्यक्रम में बिहार के सभी लोग शामिल हुए। इस अवसर पर चुनाव रथ प्रभारी शंकर तिवारी, शक्ति केंद्र प्रभारी आनंद कु, संजय गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह,सुनील सिंह, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष