संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बरामदे में खड़ी बाइक चोरी होने को लेकर पीड़ित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे अज्ञात को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के धनुपुर का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित प्रकाश कुमार ने बताया है की घर के बरामदे में अपनी बाइक खड़ी कर रात्रि में सोने चला गया। सुबह नींद खुलने पर देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।मालूम हो कि इन दिनों बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या