बिहार में सारण समेत 11 जिलों में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी, बाढ़ से 10 लाख आबादी प्रभावित, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
पटना। बिहार में बाढ़ की विनाशकारी लीला जारी है। इस दौरान बाढ़ राहत और बचाव ऑपेरशन के दौरान एनडीआरएफ कार्मिकों के सामने दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पहला बाढ़ आपदा में लोगों को हर सम्भव त्वरित मदद करना और दूसरा कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को बचाना और बाढ़ प्रभावित लोगों को भी बचाने का भरपूर प्रयास करना। इस बीच मंगलवार को राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 11 जिले जिसमें सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, और खगड़िया भी शामिल है। बाढ़ से खासे प्रभावित हैं, बिहार के इन जिलों की 10 लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है। ऐसे में राहत की कमान एनडीआरएफ की टीम ने संभाल रखी है। एनडीआरएफ की 21 टीमें राहत और बचाव कार्य मे दिन रात जुटी हुई हैं। अब तक एनडीआरएफ के बचावकर्मी गोपालगंज, सारण, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, दरभंगा और सुपौल जिलों में दिन रात लगातार रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर करीब 6 हजार 600 से अधिक लोगों को टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों के साथ सैकड़ों मवेशियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा चुके हैं। एनडीआरएफ की टीमें जिला प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण में भी मदद कर रही है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग