शिक्षकों को आर्थिक गुलाम बना रही है सरकार: केशव
संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मकेर (सारण)। शिक्षक संघ बिहार एवं जिला स्तरीय संघ के पदाधिकारियों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जूम एप के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार के नेतृत्व में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षकों को आर्थिक गुलाम बना रही है। तीन माह के बदले एक माह का आवंटन देती है और मीडिया में प्रचार-प्रसार करती है कि शिक्षकों को वेतन मद में राशि विमुक्त हो गया, जबकि सच्चाई है कि बिहार के अधिकांश शिक्षक बैंकों से लोन लेकर अपने कार्यों का अंजाम दे रहे। इस स्थिति में बैंक द्वारा ही एक माह का वेतन लोन के संदर्भ में काट लिया जाएगा ।फिर शिक्षकों को परेशानी ज्यों का त्यों बना रहेगा। बैठक में सभी संघीय पदाधिकारियों ने सरकार की दोहरी नीति का विरोध एवं कथनी और करनी को आपस में चर्चा करते हुए कहा कि ईद उल अजहा (बकरीद) एवं रक्षाबंधन जैसे हिंदू मुस्लिम के मुख्य त्योहारों में भी वेतन का भुगतान न कर सौतेला व्यवहार कर रही है। एक ओर जहां पूरा प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो दूसरी ओर बिहार के कई जिले बाढ़ के चपेट में है। इस विकट स्थिति में भी शिक्षक दोहरी परेशानियों का सामना कर रहा है और सरकार परेशानियों के एवं समस्याओं के निदान के जगह चुनाव पर विशेष ध्यान दें रही है। संघ के नेताओं ने कहा कि हड़ताल समाप्त के दौरान सरकार ने वादा किया था की सामान्य स्थिति होने पर संघ से वार्ता कर मांगों के सन्दर्भ में न्यायोचित कदम उठाएंगे जो कथनी तक ही सीमित रह गई। बिहार के तमाम शिक्षक एवं आम लोग महाबीमारी और बाढ़ के चलते परेशान हैं। वही बिहार सरकार चुनाव पर ज्यादा और समस्या पर कम ध्यान दे रही है इससे पता चलता है कि सरकार हमारी समस्याओं के प्रति कितना गंभीर है। अगर सरकार हमारी मांगों को यथाशीघ्र निष्पादन नहीं करती है तो बाध्य होकर हमें सरकार का विरोध एवं सहयोग करने वाली पार्टी को समर्थन करना पड़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष खगड़िया के मनीष कुमार सिंह एवं उनके परिवार को कोरोना महा बीमारी ने ग्रसित कर लिया है जो विद्यालयों में चावल वितरण एवं अन्य कार्यों में संलग्न रहते हुए इमानदारी पूर्वक काम किया। इसलिए सरकार से संघ मांग करती है कि कोरोना महा बीमारी में लगे सभी शिक्षकों को कोरोना वारियस सम्मान एवं 50 लाख रुपए का बीमा सरकार की ओर से किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार, उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव ऋतुराज सौरव, मोहम्मद फखरुद्दीन राज्य प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, आशुतोष चौधरी, लालबाबू कुमार यादव, रोहतास जिला अध्यक्ष उत्तम प्रकाश पांडे, शिवहर जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी, मोतिहारी जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, बक्सर जिला अध्यक्ष संजय उपाध्याय ,जहानाबाद जिला अध्यक्ष शंभू शंकर,खगड़िया सचिव अशोक कुमार, सारण सचिव दिलीप गुप्ता, बेगूसराय राजेश कुमार सक्सेना, रवि कुमार, राजेश पांडे, शिवजी दुबे, रामाकांत गिरी मुख्य रूप से शामिल हुए।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग