बिहार की नीतीश सरकार ने की एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत केस की सीबीआई जांच की सिफारिश
पटना। कम समय में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस की जांच को लेकर नीतीश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की रात सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज बबलू से फोन पर बात की थी। दोनों के बीच तकरीबन 10 मिनट तक बात हुई, जिसमें नीतीश कुमार ने सुशांत मामले पर नीरज बबलू से पूरा अपडेट लिया था। इस दौरान नीरज बबलू ने सीएम से इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की थी। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत का परिवार सीबीआई जांच की सिफारिश के मूड में था। पहले सुशांत का परिवार सीबीआई जांच की मांग नहीं चाहता था, लेकिन पटना के सिटी एसपी को मुंबई में जबरन क्वारंटीन करने के बाद दिवंगत परिवार ने सीबीआई जांच को लेकर बिहार सरकार से सिफारिश का आग्रह करने का मन बनाया था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग