नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने किया है अति पिछड़े समाज का अपमानित करने का काम अति पिछड़ा समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा: सद्दाम हुसैन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अति पिछड़े समाज का अपमानित करने का काम किया है जिसे बिहार का अतिपिछड़ा समाज उन्हें कभी माफ नही करेगा। जदयू ज़िला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सद्दाम हुसैन ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की यह पुरानी नीति रही है कि वह अपने सहयोगियों के साथ केवल और केवल धोखा देती रही है पहले हम तथा रालोसपा अब वीआईपी पार्टी के साथ छल कपट एवं धोखा देने का काम किया है आज एक अति पिछड़ा समाज का उभरता हुआ नेता मुकेश साहनी के साथ जिस तरह का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया इससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें केवल अपनी चिंता लगी रहती है इस घटना के बाद अतिपिछड़ा समाज उन्हें कभी माफ नही करेगा तथा बिहार विधानसभा चुनाव में इन्हें पराजित कर अपनी चटानी एकता एवं अपनी ताकत का एहसास कराएगा अगर अतिपिछड़ा समाज का कोई सच्चा हितैषी है तो वह माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी है। इस अवसर पर जदयू ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जहाँगीर आलम, मुन्ना, जदयू महानगर अध्यक्ष छठिलाल प्रसाद, अल्पसंख्यक ज़िला महासचिव शमशेर खान उर्फ डॉक्टर, अल्पसंख्यक ज़िला महासचिव अमजद अली, नुरैश अहमद आदि उपस्थित थें।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन