रामविलास पासवान के श्राद्ध में पहुंचे नीतीश एवं तेजस्वी
पटना। रामविलास पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव करीब एक समय ही पहुंचे। चुनाव प्रचार से लौटने के बाद लोजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में हालांकि नीतीश और तेजस्वी के बीच में ही चिराग पासवान बैठे थे। लेकिन इस अवसर पर भी सभी नेताओं के चेहरे पर तनाव साफ दिखा। हालांकि नीतीश के साथ जद यू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी भी साथ में थे। सभी नेताओं ने स्व रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर जिस तरह से चिराग और नीतीश के बीच तल्खी देखी जा रही है, इसका असर इस पारिवारिक कार्यक्रम में भी दिखा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग