बिहार सचिवालय के ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में लगी आग, कई महत्वपूर्ण फाइल खाक, जांच शुरू
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच बिहार सचिवालय के ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में आग लग गई। जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि घंटा घर स्थित ग्रामीण विकास विभाग में बीती रात से ही आग लगी। वहीं ग्रामीण विकास विभाग के कई कमरों से धुआं निकल रहा था। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। आग की वजह से कई महत्वपूर्ण कागजात जल गए हैं। यहां तक कि आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि दीवार भी अंदर में गिर गई हैं। प्रधान सचिव स्तर के सेल में जितनी भी कंप्यूटर फाइल और हार्ड डिक्स सब कुछ जलकर राख होने की सूचना मिल रही है। हालांकि विभाग ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दिया है और आग लगने का प्रारंभिक तौर पर जानकारी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस बावत ग्रामीण विकास विभाग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग