बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का कोरोना से दिल्ली में निधन
पटना। इस वक्त बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। जिसकी जानकारी उनके पुत्र सुशील कुमार सिंह दी। दरअसल, सतीश प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके चलते उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। लेकिन पूर्व सीएम कोरोना से जंग नहीं जीत पाए और इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गए हैं। सतीश प्रसाद के निधन से बिहार में चुनावों की गरमागर्मी के बीच पूरा माहौल गमगीन हो गया है। बता दें कि सतीश प्रसाद सिंह 1968 में बिहार के छठे मुख्यमंत्री बने थे। इन्होंने पूरे 3 दिनों के लिए मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इनकी उम्र 89 साल थी। पिछले महीने 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी ज्ञानकला देवी का भी निधन हो गया था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग