राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भ अहमद पटेल के आकस्मिक एवं असामयिक निधन पर सारण जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया 

कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भ अहमद पटेल के आकस्मिक एवं असामयिक निधन पर सारण जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया 

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, राज्य सभा सदस्य, कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भ अहमद पटेल के आकस्मिक एवं असामयिक निधन पर सारण जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष डा कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि अभी तक मन यह स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि अहमद पटेल साहब हमारे बीच नही है। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को ऐसा नुकसान हुआ है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी के साथ साथ देश ने एक सच्चा राष्ट्र भक्त खो दिया है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में डॉ जयराम सिंह, विजय कुमार मिश्र, अशोक कुमार जायसवाल डा शंकर चौधरी, परशुराम त्रिपाठी, शिव बालक सिंह, केदारनाथ सिंह, राम स्वरूप राय, अब्दुल क़ादिर खान, इफ्तिखार हुसैन, अरूण कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, हरीश कुमार सिंह, तरूण कुमार तिवारी, फैसल अनवर, अनवर अंसारी, सुरेश कुमार यादव,सुनिल कुमार सिंह, पंकज कुमार ,राज चंदन, राजू कुमार सिंह इत्यादि प्रमुख हैं।