मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटक राजगीर में वेणु वन के विस्तारीकरण व घोड़ा कटोरा इक्कोपार्क का किया उद्घाटन
बिहार शरीफ:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतरराष्ट्रीय पर्यटक राजगीर पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले वेणु वन में 27 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बेनु वन के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह राजगीर पर्यटन स्थल सभी धर्मों के लिहाज से ऐतेहासिक धरोहर है। यहां सभी धर्म और सभी संप्रदायो का स्थल है, इसलिए राजगीर एक विशिष्ट जगह के रूप में उभर रहा है। इसलिए राजगीर में लगातार विकास का काम चल रहा है। हमने इस विकास का कार्य की नींव 2009 में ही रखने का काम किया था। जो अब लगभग पूरा होता दिख रहा है। आपको बता दें कि बेनु वन को आकर्षक बनाने और नया लुक देने में नए-नए तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसे अधिक मनोरम और आकर्षक बनाने के लिए जिला परिषद राजस्व और सिंचाई विभाग की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस ऐतिहासिक बेनु वन में बड़ों के अलावे बच्चों के मनोरंजन का ख्याल भी रखा गया है। वही वेणुवन के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोड़ा कटोरा गए जहां उन्होंने घोड़ा कटोरा इक्को पार्क का भी उद्घाटन किया। आपको बता दें कि घोड़ा कटोरा झील के पश्चिमी दिशा में इक्को पार्क का निर्माण कराया गया है। जिसे राज्य का पहला इक्को पार्क होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से यह एक है। आपको बता दे की 4 एकड़ क्षेत्र में बने इस पार्क की चारदीवारी बेहद आकर्षक है। पत्थरों से बनाए गए चारदीवारी साइक्लोपीयन वॉल जैसा दिखता है इस वॉल की लंबाई 3 हजार वर्ग फीट से अधिक है और 5 फीट ऊंची है। यह स्टोनवॉल देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों के लिए बेहद आकर्षक साबित होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्गम योजना का भी औचक निरीक्षण किया।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
भू-सम्पदा अधिनियम का उलंघन करने वाले प्रमोटर्स की पहचान कर रेरा ने लगाया जुर्माना, प्रोजेक्ट के ज़मीन की रजिस्ट्री एवं दाखिल ख़ारिज पर भी रोक
बिहार में डोमिसाइल नीति लागू, बिहार से मैट्रिक या इंटरमीडिएट करने वाले युवाओं को शिक्षक नियुक्ति में रिक्त पदों के 40 फीसद पदों पर हीं लागू होगा डोमिसाइल