बहेरी प्रखंड में कई पंचायत के आरटीपीएस काउंटर सिर्फ हवा हवाई बन कर रह गई
दरभंगा। बहेरी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज धनौली में आरटीपीएस काउंटर तो सरकार खोल दी है वहां कार्यपालक सहायक की नियुक्ति भी की गई लेकिन वी डी ओ के लापरवाही के चलते बहुत सारे योजना कन्या विवाह योजना, सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लक्ष्मी बाई पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, परिवारिक लाभ योजना, राशन कार्ड एवं पेंशन के अन्य त्रुटियों के सुधार हेतु, एवं ऐसे कई योजनाएं जो सरकार के द्वारा गरीब गुर्गों के लिए चलाई गई थी वह योजना इस पंचायत में बीडीओ साहब की लापरवाही के चलते नहीं हो पा रही है लोगों को कई किलोमीटर चलकर प्रखंड जाना पड़ता है एवं वहां बिचौलियों के हाथ मैं पैसे देकर अपना काम करवाना पड़ता है जिससे पंचायत के कई गरीब गुर्गे गुस्से में है जिसको लेकर हमने वीडियो से बात भी की लेकिन बताया गया करीबन 2 साल से यह आरटीपीएस चल रही है लेकिन बीडीओ साहब के द्वारा अभी तक कार्यपालक सहायक को पासवर्ड आईडी निर्गत नहीं किया गया है। जिसके चलते काम करने में दिक्कत हो रही है और पंचायत के गरीब गुर्गों के साथ आर्थिक दोहन प्रखंड में किया जा रहा है आज जब हमने धनौली पंचायत के मुखिया सुरेंद्र यादव से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि कई बार बी डी ओ साहब को एवं जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर थक चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है आज भी डीएम तथा डीडीसी साहब को आवेदन दिया है देखिए आगे कार्रवाई होती है या फिर बस फाइल में दबकर रह जाती है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग