महावीर हृदय रोग अस्पताल में 28 दिन के बच्चे की ओपेन हार्ट सर्जरी, आठ सदस्यीय मेडिकल टीम ने की सर्जरी
पटना(बिहार)। महावीर हृदय रोग अस्पताल में 28 दिन के बच्चे की ओपेन हार्ट सर्जरी की गई है। इतने छोटे बच्चे की ऐसी सर्जरी का यह बिहार का पहला मामला है। पटना के बालकृष्ण को सांस लेने में तकलीफ थी। उसके हृदय की पलमनरी आर्टरी (बड़ी धमनी) पूरी तरह बंद थी। इस वजह से हृदय से फेफड़े में खून बहुत कम पहुंच पा रहा था। रक्त संचार अवरुद्ध होने से उसका शरीर नीला पड़ गया था। महावीर हृदय रोग अस्पताल में इमरजेन्सी हालत में उसकी ओपन हार्ट सर्जरी की गई। अस्पताल के निदेशक डॉ. किशोर जोशी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम बच्चे को वेंटिलेटर से नवजात बच्चों की आईसीयू यानी नीकू में लाया गया है। उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हृदय की धमनी का ब्लॉकेज समाप्त होने के बाद बच्चे का आॅक्सीजन लेवल 95 प्रतिशत हो गया है। आॅपरेशन के पहले बच्चे का आॅक्सीजन लेवल 40 प्रतिशत तक जा पहुंचा था। आठ सदस्यीय मेडिकल टीम ने इस आॅपरेशन को अंजाम दिया। महावीर हृदय रोग अस्पताल में बच्चों के हृदय में छेद बीमारी का नि:शुल्क आॅपरेशन होगा। इसके लिए रोटरी क्लब और महावीर हृदय अस्पताल के बीच करार हुआ है। इसके तहत बिहार-झारखंड के बच्चों के हृदय में जन्मजात छिद्र का मुफ्त आॅपरेशन होगा। रोटरी क्लब के बिहार झारखंड के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन गंडोत्रा के नेतृत्व में रोटरी पाटलिपुत्र के पदाधिकारियों ने महावीर हृदय रोग अस्पताल का भ्रमण किया। कहा कि आर्थिक सहयोग के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग