पैरोल पर छूटेंगे लालू प्रसाद ! रिहाई के लिए वैशाली में समर्थकों ने शुरू किया 24 घंटे का यज्ञ
हाजीपुर(वैशाली)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके चाहने वालों ने 24 घंटे का यज्ञ शुरू कर दिया है। लोगों को जैसे ही यह खबर मिली है कि लालू यादव पेरोल पर रिहा हो सकते हैं, उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है और अब वो लोग पूजा पाठ शुरू कर दिए हैं। लालू यादव के एक ऐसे ही प्रशंसक हैं केदार यादव जिन्होंने वैशाली के भगवानपुर में एक यज्ञ का आयोजन किया है। लालू के समर्थकों का मानना है कि इस यज्ञ से लालू जी की सारी बाधाएं टूट जाएगी और लालू जी की बहुत रिहाई भी हो सकेगी। लालू यादव चारा घोटाला मामले में अभी जेल में हैं, जिनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। प्रशंसकों का मानना है कि रिम्स अस्पताल में कोरोना के कई पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। ऐसे में लालू जी को भी खतरा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सात साल से सजा काटे हुए और 70 साल के ऊपर के कैदियों को राहत देने की बात कही गई है। ऐसे में उम्मीद है कि लालू जी भी पेरौल पर जेल से बाहर आ जाएंगे। लालू प्रसाद की रिहाई को लेकर ट्विटर पर भी पार्टी और इसके नेता लगातार कैंपेनिंग कर रहे हैं। इस कैंपेनिंग में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का भी नाम शामिल है। मालूम हो कि बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में राज्य में प्रेशर पॉलिटिक्स और इमोशनल पॉलिटिक्स दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी