तेजस्वी बोले- विशेष वित्तीय पैकेज देने के लिए केंद्र को राजी करे नीतीश सरकार
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार को विशेष वित्तीय पैकेज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज के लिए नीतीश सरकार को केंद्र को राजी करना चाहिए। आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार सरकार को कोरोना वायरस यानी कोविड-19 का मुकाबला करने में सक्रिय होना चाहिए, जबकि सरकार उम्मीद कर रही है कि यह अपने आप खत्म हो जाएगा। बिहार में कोरोना के टेस्ट कम हो रहे हैं। राज्य में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो चुका है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन