बिहार में सभी फ्रंटलाइन वर्करों को 7 दिनों में टीका, स्वास्थ्य विभाग ने तय किया लक्ष्य
पटना: बिहार में एक सप्ताह के अंदर फ्रंटलाइन वर्करों के कोरोना टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण के स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीका का दूसरा डोज दिए जाने के साथ ही दूसरे चरण के फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना टीका दिए जाने को लेकर पूरी तैयारी की है। विभाग को मार्च मेंतीसरे चरण के तहत 50 वर्ष से कम गंभीर रोगों से पीड़ित एवं 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका दिए जाने की तैयारी शुरू करनी है। ऐसे में विभाग अधिक दिनों तक फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण को संचालित किए जाने से बचते हुए इसे जल्द समाप्त करने की तैयारी में है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर अबतक ढाई लाख फ्रंटलाइन वर्करों ने निबंधन कराया है। इनमें पुलिसकर्मी, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, सैन्य पुलिस, नगर विकास विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, प्रशासनिक अधिकारी व पदाधिकारी शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार राज्य में अबतक 98 हजार 481 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना टीका का पहला डोज दिया जा चुका है। इनमें 90 हजार 995 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविशील्ड का टीका एवं 7486 फ्रंटलाइन वर्करों को कोवैक्सीन का टीका दिया गया है। विभाग के अनुसार फ्रंटलाइन वर्करों को सप्ताह में चार दिन कोरोना टीका दिए जाएंगे जबकि पहले चरण के स्वास्थ्यकर्मियों को दो दिन दूसरे डोज का टीका दिए जाने का निर्णय लिया गया है। विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को पहले चरण के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका का दूसरा डोज एवं बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को फ्रंटलाइन वर्करों को टीका का पहला डोज दिया जाएगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग