बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 20 वर्षों से फरार नक्सली गुलाब मल्लाह गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मियों की हत्या कर लूटा था हथियार
भभुआ: बिहार की भभुआ पुलिस ने दो दशकों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली गुलाब मल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। 26 दिसंबर 2001 को बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस वारदात में गुलाब मल्लाह भी शामिल था, तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। गुलाब मल्लाह भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतलोइया गांव का निवासी है। वहीं कोसी दियारा के कुख्यात सुभाष यादव सहित दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों में सुभाष यादव मानसी थाना क्षेत्र के नोनहा गांव के तथा रामशरण यादव राजाजान गांव का रहने वाला है। सुभाष यादव पर हत्या, लूट, मारपीट व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मामले मानसी व बेलदौर थाना में तथा रामशरण यादव पर आर्म्स एक्ट का एक मामला मानसी थाना में दर्ज है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग