राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना(बिहार)। बिहार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने राज्य के 28 जिलों के भू-गर्भ जलस्तर की रिपोर्ट तैयार कराई है। यह रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2020 के 28 फरवरी के अनुपात में 2021 में इस तिथि को भू-गर्भ जल का स्तर 17 जिलों में बेहतर हुआ है। जबकि नौ जिलों में यह स्तर नीचे गया है। वहीं एक जिला सीतामढ़ी में जलस्तर बराबर है। इसको लेकर पीएचईडी ने सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश जिलों को दिया है।
पीएचईडी से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक सात फुट 10 इंच जलस्तर में वृद्धि नालंदा जिले के हिलसा में हुई है। यहां फरवरी 2020 में भू-गर्भ जल स्तर 37 फुट नीचे था, जो फरवरी 2021 में 30 फुट पर आ गया है। नालंदा को पीएचईडी ने दो प्रक्षेत्र में बांट कर रिपोर्ट तैयार करता है। हिलसा और बिहारशरीफ। बिहारशरीफ में तीन फुट आठ इंच की वृद्धि के साथ जलस्तर 28 फुट पर आ गया है। वहीं सबसे अधिक पांच फुट तीन इंच जलस्तर नीचे गया है बांका में।
बांका में पिछले साल फरवरी अंत में जलस्तर 20 फुट चार इंच नीचे था जो इस साल 25 फुट सात इंच नीचे चला गया है। गया में साढ़े चार फुट, सारण में चार फुट दो इंच, मुजफ्फरपुर में चार फुट जलस्तर में पिछले साल की अपेक्षा वृद्धि हुई है। सीतामढ़ी में जलस्तर 12 फुट पांच इच पर इस बार भी स्थिर है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग