कोरोना संकट: बिहार के 20 जिलों तक फैला कोरोना वायरस, 5 दिन में ढाई गुना से अधिक बढ़े कोरोना मरीज
पटना। बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से आम से खास लोग परेशान है एवं दहशत में है। लॉकडाउन लागू किेये जाने के बाद भी मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों की माने तो बिहार के करीब 20 जिलों में कोरोना वायरस अपना पांव फैला चुका है। ऐसे में जानकार लोग पांच दिनों में ढ़ाई गुना से भी अधिक कोरोना मरीजों के बढ़ने का अनुमान लगा रहे है। बिहार में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 223 हो गई है। इन ताजा आंकड़ों की माने तो बिहार में पिछले पांच दिनों में ही ढाई गुना से अधिक कोरोना मरीज बढ़ गए हैं। बीते 19 अप्रैल को जहां बिहार में महज 78 मामलों की पुष्टि हुई थी, वहीं 25 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक अब ये बढ़कर 223 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 53 संक्रमित पाए गए थे। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। दो पटना के हैं जिनमें डाकबंगला स्थित बैंक का एक कर्मी शामिल है। सर्वाधिक 31 लोग मुंगेर जमालपुर, दो नालंदा के बिहारशरीफ, एक अस्थावां, 12 बक्सर और एक बांका के बिशुनपुर, दो औरंगाबाद से जबकि मधेपुरा और सारण से एक-एक मामले सामने आए थे। इसके साथ ही शुक्रवार को मधेपुरा और औरंगाबाद से पहली बार संक्रमितों के मामले सामने आए। कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या 20 हो गई है।
कोरोना संक्रमितों की जिलावार स्थिति
कोरोना से अब तक हुए संक्रमितों की जिलावार स्थिति पर नजर डालें तो मुंगेर 62, नालंदा 34, सीवान 30, पटना 26, बक्सर 22, बेगूसराय 9, कैमूर 8, रोहतास 7, गया 5, भागलपुर 5, गोपालगंज 3, नवादा 3, सारण 2, बांका 2, औरंगाबाद 2 , लखीसराय 1, वैशाली 1, भोजपुर 1, पू. चंपारण 1 और मधेपुरा में 1 मामले सामने आए हैं। अभी सारण में एक और मरीज मिलने की सूचना है, जिसकी पुष्टि होने के बाद सारण में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तीन हो जाएगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग