पटना: देश के चर्चित शास्त्रीय गायक पद्मभूषण राजन मिश्र के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है। रविवार देर रात अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित राजन मिश्र जी का कोरोना के कारण निधन का समाचार दुखद है। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शास्त्रीय संगीत की दुनिया में रसराज जसराज के बाद सर्वश्रेष्ठ ओहदा रखने वाली पद्मभूषण पं. राजन-साजन मिश्र की जोड़ी रविवार को टूट गई। कोरोना से संक्रमित पं. राजन मिश्र (70) ने वेंटिलेटर के अभाव में दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में शाम करीब साढ़े छह बजे दम तोड़ दिया। पं. राजन मिश्र विगत दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। अनुज पं. साजन मिश्र ने बताया कि रविवार दोपहर बाद उन्हें दिल का हल्का दौरा भी पड़ा। उसके बाद उन्हें सांस लेने की तकलीफ अधिक बढ़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल वेंटिलेटर पर रखने की सलाह दी। सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल में एक भी वेंटिलटर खाली नहीं था। पं. साजन मिश्र दिल्ली के अन्य अस्पतालों में प्रयास करते रहे लेकिन वेंटिलेटर की व्यवस्था होने से पहले पं. राजन ने दम तोड़ दिया।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग