पटना: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व महानिदेशक अरुण चौधरी का निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हो गया। बिहार कैडर के वर्ष 1977 बैच के अधिकारी रहे अरुण चौधरी वैशाली, मधुबनी और रोहतास के एसपी के अलावा पटना के एसएसपी भी रहे थे। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान एसएसबी के महानिदेशक बनाए जाने से पहले उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और सीआईएसएफ में कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। उनकी पहचान एक तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी के तौर पर थी।
बिहार में निगरानी अन्वेष्ण ब्यूरो के एसपी रहते उन्हें भ्रष्टाचार से जुड़े कई बड़े मामलों की तहकीकात में अहम भूमिका निभाई थी। करगिल युद्ध के समय आईबी में रहते हुए उनके योगदान के लिए विजय स्टार से भी सम्मानित किया गया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सशस्त्र सीमा बल के पूर्व डीजी अरुण चौधरी के कोरोना संक्रमण से हुये निधन पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण चौधरी 1977 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी थे। वे सशस्त्र सीमा बल के पूर्व डीजी के अलावा सीआईएसएफ और आईबी में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके थे। वे एक कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग