पटना (बिहार)। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों में 33 फीसदी उपस्थिति से मुक्त करने की मांग सरकार से की है। संघ के राज्य अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, वरीय उपाध्यक्ष नूनूमणी सिंह, राम अवतार पांडेय, उपाध्यक्ष धनश्याम यादव ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार और शिक्षा विभाग से कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए 33 फीसदी शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित होने की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों शिक्षक एवं उनके परिजन कोरोना पॉजिटिव हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से स्कूल आने-जाने में शिक्षकों को कोरोना संक्रमित होने का खतरा है। इस निर्णय से शिक्षकों की परेशानियां और बढ़ेंगी। उन्हें दिक्कत होगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग