राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दानापुर से अहमदाबाद और सिकंदराबाद के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, सूरत के लिए भी तैयारी

पटना: यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्णत: आरक्षित स्पेशल ट्रेनों के चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन स्पेशल भाड़े पर चलाई जाएंगी। दानापुर से अहमदाबाद और सिकंदराबाद के लिए एक एक जोड़ी ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं सूरत से भागलपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाने की योजना है।

पूर्व मध्य रेल से मिली जानकारी के अनुसार दानापुर से अहमदाबाद जंक्शन के बीच एक एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी। अहमदाबाद से दानापुर के लिए गाड़ी संख्या 09433 गुरुवार यानी 13 मई को खुलेगी, जबकि दानापुर से अहमदाबाद के लिए 15 मई को यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। दानापुर के बाद ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, लखनऊ, मथुरा जंक्शन, कोटा जंक्शन होते अहमदाबाद जाएगी। वहीं ट्रेन का बीच के अन्य स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। ट्रेन में एसी टू टायर के तीन एसी थ्री टायर के सात, स्लीपर के सात और सामान्य श्रेणी के 2 कोच होंगे।

दानापुर से सिकंदराबाद के बीच चलेगी ट्रेन: दानापुर से ही सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। सिकंदराबाद दानापुर सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। सिकंदराबाद से यह ट्रेन 9 मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को खुलेगी, जबकि दानापुर से यह ट्रेन तीन फेरा चलेगी। दानापुर से प्रत्येक मंगलवार को यह ट्रेन 18 मई, 25 मई और एक जून को चलाई जाएगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के छह, स्लीपर के 10, एसी थ्री टायर के 5 कोच होंगे। इन ट्रेनों में यात्रियों को स्पेशल किराया देना होगा। विस्तृत समय सारणी के लिए संबंधित यात्री रेलवे रेलवे की वेबसाइट के साथ-साथ एनटीपीएस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पटना के रास्ते भागलपुर से सूरत के बीच चलेगी ट्रेन: रेलवे ने भागलपुर से सूरत के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। भागलपुर से और सूरत से स्पेशल ट्रेन एक एक ट्रिप चलाई जाएगी। भागलपुर से यह ट्रेन 13 मई को खुलेगी जब की सूरत से यह ट्रेन 12 मई को खुलेगी। भागलपुर से ट्रेन रात 11:30 बजे खुलने के बाद किऊल जंक्शन, फतुहा जंक्शन, पटना जंक्शन के रास्ते दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए मथुरा के रास्ते सूरत को जाएगी। इन सभी ट्रेनों में यात्रियों को कोविड 2019 के मानकों का पालन हर हाल में करना होगा।