राष्ट्रनायक न्यूज।
फुलवरिया (गोपालगंज)। बांस काटने के विवाद को लेकर लाठी डंडा से लैस होकर हमलावरों ने मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया है। दोनो घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में चल रहा है। उक्त घटना थाना क्षेत्र के मजिरवाँ काला टोला भरपुर वा गांव में मंगलवार की देर शाम उस समय घटी जब विद्यासागर सिंह की पत्नी फूलमती देवी शामीलात बांस के कोठ से बांस कटवा रही थी। इसी बीच हरेंद्र भगत व उनके परिजन लाठी डंडा से फूलमती देवी व उनकी बेटी पूनम कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिए। मारपीट के क्रम में फूलमती देवी के दाहिने हाथ पर गंभीर चोट लग गया। जिसे डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि विद्यासागर सिंह पंजाब रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी व पुत्री रहती हैं। जिसका नाजायज फायदा उठाकर हमलावर ने घटना का अंजाम दिया। इस संबंध में महिला द्वारा एक लिखित शिकायत फुलवरिया पुलिस को दिया गया है। थानाध्यक्ष रामबाबू राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या
सारण के जलालपुर में डबल मर्डर, रोड के किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब