राष्ट्रनायक न्यूज।
फुलवरिया (गोपालगंज)। थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव में बुधवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से उचकागांव पुलिस ने छापा मारा। जहां बरसों से फरार चल रहा हत्याकांड का आरोपी बाल्मिकी साह को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव का निवासी है, जोअनाज का खरीद बिक्री करता है। वह फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव स्थित अपने संबंधी के घर था। जिसकी गिरफ्तारी की गई। हत्याकांड का नामजद अभियुक्त बरसों से फरार चल रहा था।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या