राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझागढ़ (गोपालगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र अहिरवलिया गांव के विनय यादव ने अपनी पत्नी प्रियंका देवी को 24 मार्च 2021 को गला दबाकर कर हत्या कर देने की घटना के सम्बन्ध मे मृतिका के भाई ने मांझागढ़ थाना में अपने बहनोई विनय यादव सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसमे दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया था। जिसमे मांझागढ़ पुलिस ने एक माह पूर्व त्वरित करवाई करते हुए विनय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ,तथा फरार अभियुक्तों के गिरफतारी के लिए छपेमारी कर रही थी। मंगलवार की रात्रि छपेमारी कर राजेश यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद बुधवार को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया इसकी जानकारी थाना प्रभारी विशाल आनन्द ने दिया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या