राष्ट्रनायक न्यूज।
वैशाली (बिहार)। जिला के चेहरा कला प्रखंड के खाजे चांद छपरा पंचायत के वार्ड संख्या 09 में मनरेगा कार्य मे हो रही भारी अनियमितता जहाँ कहने को कहा जाता है की कोरोना महामारी के इस संकट की घरी में सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने को कह रहा है। घोसणा किया जाता है की प्रखंड अन्तर्गत सभी बेरोजगार युवाओं को मनरेगा में काम दिया जाये लेकिन ठीक यहाँ इसका उल्टा दिख रहा है। मनरेगा योजना मे मजदूर नहीं लगाकर जे0सी0बी0और ट्रैक्टर से कबिर्स्थान में मिट्टी भराई कार्य कराया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है की ये सभी कार्य बिचौलिया और पदाधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। सरकार योजना बनाती है विकाश के लिए ताकि बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर हो सके। लेकिन यहाँ ठीक उसका उल्टा होता है शायद सरकारी पदाधिकारी ही बेरोजगार है क्योंकी उनको वेतन मिलता है फिर भी उनका परिवार नहीं चलता है और उस योजना को बेच देते है थिकदार ओर दलालों के हथें और जब कुछ लोग जेसीबी से भरने के लिये मना करते है तो दलाल व पंचयात समिति सदस्य के द्वारा धमकियां मिलती है की काम तो JCB से ही होगा चाहे आप लोग जो भी कर लें। मौके पर उपस्थित चनदन कुमार प्रकाश कुमार आलोक कुमार पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित थें।



More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या