- ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति में भारी अनियमितता
शाहजहांपुर। धोवा पर पुल के पास 33 हजार वोल्ट तार में फॉल्ट आ जाने से दनियावां ग्रामीण फीडर में विद्युत आपूर्ति वाधित हो गयी। विद्युत संचरण न होने से शाहजहांपुर, सिंगरियावां, खरभैया पंचायत के ग्रामीण इलाकों में उमस भरी गर्मी और जल-नल योजना से पेयजलापूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान रहे।शाम से पहले थोड़ी देर के लिए बिजली आयी लेकिन कई बार ट्रिप करने और लाइन कटने से स्थिति बद्तर ही रही।इस संबंध में जेई ब्रजभूषण प्रसाद ने बताया कि धोबा पुल से किष्मीरिया तक वरसात में पेड़ों की शाखा कई जगह तार को छू रही है।इसकी छटाई का कार्य मनावबल व विद्युत कर्मचारियों के द्वारा जारी है। विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक शाम तक बिजली नदारद थी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग