अरवल। (बिहार)। सांसपशुपति कुमार पारस को लोजपा अध्यक्ष बनाना असंवैधानिक: सत्येन्द्र रंजनद पशुपति कुमार पारस को असंवैधानिक तरीके से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर अरवल जिला लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया । विरोध प्रदर्शन अरवल प्रखंड परिसर से राष्ट्रीय उच्च पथ एक सौ दस से होते हुए राष्ट्रीय उच्च पथ एक सौ उनचालीस पर पहुंव कर शहीद भगत सिंह चौक पर सांसद पशुपति कुमार पारस एवं अन्य बागी सांसद प्रिंस राज ,सांसद चंदन सिंह ,सांसद वीणा देवी,सांसद महबूब अली कैसर को पुतला दहन किया गया । विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान के समर्थन में जबरदस्त जिन्दाबाद के नारे लोजपा के सभी कार्यकर्ता लगा रहे थे,जबकि असंवैधानिक तरीके से बनाये गये लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं अन्य बागी सांसदो के विरोध में लोजपा कार्यकत्तार्ओं ने जबरदस्त तरीके से मुदार्बाद के नारे लगा रहे थेविरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि देश के सभी प्रदेशों के लोजपा अध्यक्ष ,कार्यकारिणी सदस्य , जिलाध्यक्ष,लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं आम जनमानस लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था और विश्वास रखते है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वर्चुअल मीटिंग कर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर लोजपा के सभी बागी सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सांसद चिराग पासवान ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी के संविधान सर्वोपरि है ब्यक्ति नही।अरवल जिला लोजपा के सभी तमाम कार्यकर्ता लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था एवं विश्वास रखते है। विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल लोजपा नेताओं रमेश रजक,शिव कुमार पासवान, सिकन्दर पासवान,नरेश पासवान, महावीर पासवान ,श्याम भगत, रविचन्द्रलोक,संजय कुमार,अशोक कुमार ,दिलकेश्वर राय,राजेश्वर पासवान ,चंदेश्वर पासवान,रमुना पासवान, अरविंद कुमार,कृष्ण कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग