जमुई में नक्सलियों ने 3 जेसीबी में लगायी आग, पुरी तरह जली मशीनें
बिहार में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों द्वारा चलाये जा कॉम्बिंग ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। जमुई में नक्सलियों ने 3 जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया जिससे मशीन पूरी तरह से जल गई। मिली जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र के बोंगी इलाके में विशनपुर- पथरिया के बीच बनाये जा रहे सड़क निर्माण में लगे 3 जेसीबी में आग लगा दिया है। करीब 15 की संख्या में आये हथियारबंद नक्सलियों ने पहले तो वहां कार्यरत मजदूरों को बंधक बनाकर रुपया, मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया और जेसीबी में आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन