फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ थानां क्षेत्र के मित्र मंडल कॉलोनी में में रहने वाले 25 साल के युवक ने अपने कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । वहीँ घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आर रहमान ने बताया कि मृतक मनीष कुमार के पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया है कि वे लोग सपरिवार मित्रमंडल कोलोनी में मंजू देवी के मकान में किराये में रहते हैं।सुबह में जब उनके बेटे का कमरा नही खुला तो धक्का देकर कमरा खोला गया। अंदर कमरे में उनका बेटा पंखे से लटका हुआ था जिसे उतारे जाने पर मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और क्यों उसने फाँसी लगा ली यह नही बता पाए। पुलिस हर पहलू पर तहकीकात कर रही है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या