राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। बिहार में सरकारी अधिकारियों का तबादला जारी है। आज परिवहन विभाग में कई जिलों के DTO का तबादला किया गया है। पूर्णिया के डीटीओ विकास कुमार को गया का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं गया के डीटीओ जनार्दन कुमार को सारण का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। किशनगंज के DTO रविंद्र नाथ गुप्ता को सीतामढ़ी DTO के पद पर पदस्थापित किया गया है। इनके जिम्मे शिवहर का अतिरिक्त प्रभार होगा। रोहतास के डीटीओ मोहम्मद जियाउल्लाह को स्थानांतरित करते हुए लखीसराय का डीटीओ बनाया गया है। मुंगेर के डीटीओ रामाशंकर को पूर्णिया भेजा गया है। वही किशनगंज जिला के DTO का पद अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है। शेखपुरा के DTO शशि शेखरम को सहरसा भेजा गया है। जबकि मधुबनी के डीटीओ सुशील कुमार को सुपौल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। औरंगाबाद के डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा को रोहतास DTO का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नालंदा के डीटीओ मनोज कुमार को शेखपुरा जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग