लद्दाख, (एजेंसी)। देश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने पर्यटकों द्वारा लद्दाख में फैलाए जाने वाले कूड़ा पर नाराजगी जाहिर की है। भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए सैलानियों से अनुरोध किया कि अपने समय का पूरा आनंद लें लेकिन कृपया यहां-वहां कचरा न फैलाएं।
जमयांग सेरिंग नामग्याल ने सबसे पहले लद्दाख आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया और फिर अनुरोध किया कि आप अपने समय का पूरा आनंद लें लेकिन कृपया यहां-वहां कचरा न फैलाएं। यह हमारा घर है आपका कूड़ेदान नहीं। लद्दाख की समृद्ध संस्कृति, सुंदर प्रकृति और उज्ज्वल भविष्य का सम्मान करें। इसे हमेशा अपने दिल और दिमाग में रखें।
सैलानियों का लगा जमावड़ा: कोरोना प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों का जमावड़ा लग गया है। जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख की पहाड़ियां शामिल हैं। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। जहां सैलानियों ने जगह-जगह पर कूड़ा-कचरा फेंका हुआ था। इससे आहत होकर एक स्थानीय युवक ने बताया कि पर्यटकों को पर्यावरण की समझ होनी चाहिए, वह नहीं है। लोग चीजों को इस्तेमाल के बाद फेंक देते हैं।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन