राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण में हथियार के बल पर पीएनबी के सीएसपी से 2.70 लाख रुपये की लूट

राष्ट्रनायक न्यूज।

मढ़ैरा (सारण)मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवां ब्रह्मस्थान के समीप ही दक्षिण तरफ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी से बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे बदमाशों ने 2.70 लाख रुपये लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश हथियार लहराते हुए मढ़ौरा की तरफ भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेजपुरवां पंजाब नैशनल बैंक के सीएसपी संचालक अनिस कुमार सिंह ने बताया किबैंक से दो लाख 70 हजार रुपये निकाल कर सीएसपी पहुंचे थे।एक महिलाकर्मी सुनिता कुमारी को ग्राहकों का भुगतान करने के लिए पैसा देकर वापस लौट गए। वहीं एक अन्य सीएसपी कर्मी बाहर पानी लेने गया था। इस दौरान सीएसपी में मात्र एक महिला कर्मी के अलावे चार अन्य ग्राहक थे। तभी अचानक तीन बाइक पर सवार पांच अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते हुए शिवगंज की तरफ से आए। तीन अपराधी सीएसपी के अंदर घुस गए। दो बाहर दरवाजे पर हथियार लेकर खड़े थे। उधर, अंदर तीनों अपराधियों ने महिला कर्मी व अन्य ग्राहकों पर हथियार तानते हुए सीएसपी में रखे दो लाख 70 हजार रुपये ले लिए।बैंक से बाहर निकल कर मढ़ौरा की तरफ रवाना हो गए। लोगों ने बताया कि सभी पांचों अपराधी मास्क लगाए थे। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा व थानाध्यक्ष अरविद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। छपरा से एसआइटी की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मढ़ौरा के चंदा गांव में महम्मपुर ब्रांच के लिए पैसा लेकर जा रहे सीएसपी संचालक अनिस कुमार सिंह के भाई बबलू कुमार सिंह की मोटरसाइकिल रोककर हथियार बंद अपराधियों ने चार लाख रुपये की लूट लिया था। घटना को अंजाम देकर कर फरार हो गए। यह घटना पहली जुलाई 2019 को हुई थी।