नयी दिल्ली, (एजेंसी)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को कहा कि किसी समय देश में रसोई गैस का कनेक्शन हासिल करना अमेरिका का वीजा हासिल करने से ज्यादा मुश्किल था, लेकिन अब लोगों को तत्काल गैस कनेक्शन मिल जाता है। उन्होंने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की। पुरी ने कहा, ‘‘अब गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना होता है और वह आसानी से मिल जाता है। एक समय था जब गैस कनेक्शन पाना अमेरिकी वीजा हासिल करने से ज्यादा मुश्किल था। आज ऐसा नहीं है। अब आपको तत्काल गैस कनेक्शन मिल जाता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि देश में रसोई गैस वितरण व्यवस्था का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि गैस पाइपलाइन के विस्तार पर भी जोर दिया गया है। मंत्री के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को तीन अतिरिक्त सिलेंडर दिए गए। पुरी ने कहा कि 2014 के बाद से गैस कनेक्शन की संख्या में तेजी से विस्तार हुआ है और इस समय देश में 29.11 करोड़ गैस कनेक्शन हैं।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन